वीर बाल दिवस

वीर बाल दिवस
Date: 26-12-2025

महाविद्यालय में दिनांक 26 दिसंबर 2025  को  प्राचार्य डॉ अंजना ठाकुर जी के निर्देशन में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में दसवें सिख गुरु गोविंद जी के पुत्रों साहिबजादों में बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत स्मृति में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को वीर बाल दिवस की महत्ता प्रदर्शित करने हेतु रैली निकाली गई। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा वीर बाल दिवस के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के धर्म के प्रति आस्था त्याग बलिदान एवं अनूठे देश प्रेम की शहादत के महत्व को बताया गया। तत्पश्चात स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 25 छात्रों ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन शुभि जैन, अतिथि व्याख्याता वाणिज्य ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता डॉ संजू  सिंह, डॉ काव्या जैन ,डॉ हेमलता , चांदनी पराते ,योगिता ठाकुर, कंचन साहू, हिमानी साहू, ओम प्रकाश सहारे ,मोनीश खान, चंद्रकांत कुंभकार, खेलन साहू, ज्ञानेश्वर प्रसाद देवांगन इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Photo