दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता

दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता
Date: 24-12-2025

नवीन शासकीय नवीन महाविद्यालय अर्जुनी में 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को प्राचार्य डॉ अंजना ठाकुर जी के निर्देशन में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन अतिथि क्रीड़ा अधिकारी श्री मोनिश खान द्वारा किया गया। इस आयोजन का शुरुवात विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत करके किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री टामेश्वर साहू जी, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, विशिष्ट अतिथि में विधायक प्रतिनिधि श्री मोहनीश साहू जी एवं श्री दिनेश साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।  जिनके माध्यम से रिबन कट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों ने क्रिकेट खेल कर प्रतियोगिता का आरंभ किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हेतु विद्यार्थियों को चार हाउस में बांटा गया और सभी हाउस के प्रतिभागियों को खेल के नियम साझा किये गए।जिसमें क्रिकेट में प्रथम स्थान भगत हाउस तथा द्वितीय स्थान रानी दुर्गावती हाउस ने प्राप्त किया। रस्सी खींच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भगत हाउस तथा द्वितीय स्थान रानी लक्ष्मी बाई हाउस ने प्राप्त किया। गोला फेक में महिला वर्ग में प्रथम स्थान मोनिका वैष्णव द्वितीय स्थान उपासना साहू ने प्राप्त किया तथा पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान योगेश निषाद एवं द्वितीय स्थान मुरली साहू ने प्राप्त किया। रिले रेस में प्रथम स्थान एवन एवं साथी (भगत हाउस) तथा द्वितीय स्थान मुरली साहू एवं साथी (आजाद हाउस) ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान पल्लवी यादव (भगत हाउस) एवं द्वितीय स्थान दिशा ठाकुर (आजाद हाउस) ने प्राप्त किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान उमाशंकर साहू (लक्ष्मीबाई हाउस) एवं द्वितीय स्थान कबीर देवांगन (आजाद हाउस) ने प्राप्त किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के संपूर्ण विजेता भगत हाउस तथा उपविजेता आजाद हाउस रहे। दिनांक 23 दिसंबर को छत्तीसगढ़ी व्यंजन,सलाद प्रतियोगिता, मेहंदी, केश सज्जा, पूजा थाली, गुलदस्ता बनावट प्रतियोगिता साथ ही मटका फोड़ प्रतियोगिता, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, टेटेंगी दौड़, आलू दौड़, बोरा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने खेल में बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
कार्यक्रम का संचालन शुभि जैन, अतिथि व्याख्याता वाणिज्य ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता डॉ संजू  सिंह, डॉ काव्या जैन ,डॉ हेमलता , चांदनी पराते ,योगिता ठाकुर, कंचन साहू, हिमानी साहू, ओम प्रकाश सहारे ,मोनीश खान, चंद्रकांत कुंभकार, खेलन साहू, ज्ञानेश्वर प्रसाद देवांगन इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Photo