मानवाधिकार दिवस

मानवाधिकार दिवस
Date: 10-12-2025

शासकीय नवीन महाविद्यालय अर्जुनी में 10 दिसंबर 2025 को प्राचार्य डॉ अंजना ठाकुर जी के निर्देशन में विश्व मानवाधिकार पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस अवसर पर प्रातः 11:00 बजे प्राचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं और स्टाफ को मानव अधिकार पर शपथ दिलाई! महाविद्यालय के प्राचार्य ने कार्यक्रम में मानव अधिकार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और वर्तमान में पूरे विश्व में मानव अधिकारों का हनन हो रहा है इस पर चिंता जाहिर की प्राचार्य मैडम ने छात्र-छात्राओं को  अपने मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रति प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया! कार्यक्रम में देवयानी बीए  तृतीय सेमेस्टर ,पूजा धनकर बीएससी तृतीय सेमेस्टर, रितु बीए अंतिम अंतिम वर्ष ने भाग लिया! कार्यक्रम के आयोजक  ज्ञानेश्वर प्रसाद देवांगन अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान ने मानव अधिकारों की आवश्यकता पर बल दिया! प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध मे मानव अधिकारों  और मानवीय मूल्यों की व्यापक क्षति हुई! आज आवश्यकता है कि सभी विश्व बंधुत्व का परिचय दें! कार्यक्रम का संचालन शुभि जैन, अतिथि व्याख्याता वाणिज्य के द्वारा किया गया! कार्यक्रम में महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता डॉ संजू  सिंह, डॉ काव्या जैन ,डॉ हेमलता , चांदनी पराते ,योगिता ठाकुर, कंचन साहू, ओम प्रकाश सहारे ,मोनीश खान, चंद्रकांत कुंभकार, खेलन साहू एवं  छात्र- छात्रा उपस्थित थे!

Related Photo