विश्व एड्स दिवस
Date: 02-12-2025
नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी में 02/12/2025 को प्राचार्य डॉ. अंजना ठाकुर के निर्देशन में रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत सर्वप्रथम एड्स की जागरूकता हेतु शपथ लिया गया। तत्पश्यात कार्यक्रम में ऑपथरमिक असिस्टेंट ऑफिसर, श्री विनोद कुमार टांडेकर जी ने एच आई वी संक्रमण के लक्षण, उपचार, सावधानी और ग्रसित लोगों से सामान्य व्यवहार की जानकारी दी। अतिथि व्याख्याता रसायनशास्त्र, श्रीमती कंचन साहू ने एच आई वी वायरस की प्रारंभिक लक्षण तथा संक्रमण होने के चार कारणों की जानकारी दी। अतिथि ग्रंथपाल हिमानी साहू ने विश्व एड्स दिवस के इतिहास के बारे में बताया। World AIDS Day - 2025 की थीम - "Overcoming disruption, transforming the AIDS response" के बारे में बताया गया तथा वर्ष 2030 तक एड्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में पूरी तरह समाप्त करने के लक्ष्य के बारे में बताया गया। इस सत्र में महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब द्वारा किए गए जागरूकता गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। जनभागीदारी अध्यक्ष, श्री टामेश्वर साहू, श्री हिरेंद्र कुमार सोनकर तथा भैयालाल साहू द्वारा विश्व एड्स दिवस पर आयोजित
निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन तथा आभार व्यक्त शुभि जैन, अतिथि व्याख्याता, वाणिज्य ने किया। कार्यक्रम में डॉ. काव्या जैन, डॉ. संजू सिंग, ओमप्रकाश सहारे, डॉ. हेमलता विरदी, चांदनी पराते,कंचन साहू, योगिता ठाकुर, हरवंश, मोनिश खान, चंद्रकांत कुंभकार, खेलन, ज्ञानेश्वर इत्यादि अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहे।