संविधान दिवस

संविधान दिवस
Date: 26-11-2025

नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी में दिनांक 26 नवंबर को प्राचार्य डॉ .अंजना ठाकुर जी की अध्यक्षता में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि श्री कृष्णकांत द्विवेदी जी (सहायक प्राध्यापक भूगोल, कमलादेवी महाविद्यालय राजनांदगांव) रहे।इस उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम आदरणीय प्राचार्य जी द्वारा समस्त संकायों के छात्रों को उद्देशिका आधारित शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम की कड़ी में प्राचार्य द्वारा भारत के संविधान की महत्ता प्रदर्शित की गई तत्पश्चात द्विवेदी जी ने संविधान निर्माण ,नीति निदेशक सिद्धांतों एवं उनकी बारीकियों पर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में समस्त संकायों के छात्रों ने भाग लिया।जिसमें गीतांजलि(बीए प्रथम सेम ), गणेश्वरी (बीएससी प्रथम सेम ), देव्यानी (बीए तृतीय सेम) क्रमशः प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान पर रहे । आयोजन के दौरान अतिथि व्याख्याताओ में श्रीमती संजू सिंह डॉ .काव्या जैन, कंचन साहू चांदनी पराते ,योगिता ठाकुर, ओमप्रकाश सहारे ,हरवंश चौरगे, डॉ.हेमलता विरदी, मोनिश खान, कु. हिमानी साहू, चंद्रकांत कुंभकार रहे। कार्यक्रम का संयोजन ज्ञानेश्वर प्रसाद देवांगन व संचालन कु. शुभि जैन द्वारा किया गया

Related Photo