नशा मुक्त भारत अभियान

नशा मुक्त भारत अभियान
Date: 18-11-2025

नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी में आज दिनांक 18/ 11/2025 को प्राचार्य डॉ. श्रीमती अंजना ठाकुर के तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा निर्देशित नशा मुक्त भारत अभियान(NMBA) के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया इस उपलक्ष में महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष श्री टामेश्वर साहू, ग्राम पंचायत अर्जुनी सरपंच श्रीमती ललिता साहू जी ,उपसरपंच नागेश धनकर जी ,पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश साहू जी तथा जनभागीदारी सदस्य भैयालाल साहू जी उपस्थित रहे।आदरणीय प्राचार्य जी द्वारा शपथ दिलाते हुए कहा गया कि युवाओं में राष्ट्र की शक्ति निहित है जिसे नशा मुक्त करना हमारा दृढ़ संकल्प होना चाहिए तथा इसकी शुरूआत स्वयं को नशा मुक्त करने से होगा। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित अतिथि व्याख्याताओं में डॉ.संजू सिंह डॉ.काव्या जैन डॉ. हेमलता विरदी, कंचन साहू ,हरवंश चौरगे ,ओम प्रकाश सहारे, हिमानी साहू, योगिता ठाकुर, मोनिश खान, चंद्रकांत कुंभकार ,ज्ञानेश्वर प्रसाद देवांगन ,कामेश देवांगन उपस्थित रहे।

Related Photo