शिक्षक पालक बैठक

शिक्षक पालक बैठक
Date: 17-11-2025

नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी में प्राचार्य श्रीमती डॉक्टर अंजना ठाकुर की अध्यक्षता में दिनांक 17 /11 /2025 को शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजित किया गया ।जिसके अंतर्गत समस्त संकायों से छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा अभिभावकों का स्वागत करते हुए किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार, उपस्थिति, अनुशासन, नई शिक्षा नीति  जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में समस्त संकायों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे, जिन्होंने अपने विभागों की उपलब्धियां ,आंतरिक मूल्यांकन परिणाम तथा विद्यार्थियों के विकास हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी व्यक्त की गई ।अंत में समस्त उपस्थित अभिभावकों द्वारा अपने सुझाव देते हुए महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की गई।

Related Photo