वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम - SEBI

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम - SEBI
Date: 11-03-2026

आज दिनांक 11.03.2026 दिन बुधवार को नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी में प्राचार्य डॉ. श्रीमती अंजना ठाकुर जी के निर्देशन में वित्तीय साक्षरता विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय राहुल प्रकाश खरवाड़े (डायरेक्टर इकोनामिक सॉल्यूशन सेबी सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर) उपस्थित हुए थे। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य महोदय ने छात्रों को वित्तीय प्रबंधन और बचत के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए सही वित्तीय निर्णय लेने और बचत की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। 

श्री राहुल प्रकाश ने विद्यार्थियों को निवेश के मूल सिद्धांत जोखिम प्रबंधन तथा वित्तीय योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शेयर बाजार, म्युचुअल फंड और डिजिटल वित्तीय लेनदेन में सुरक्षित निवेश के लिए नियामकीय दिशा निर्देशों और निवेशक जागरूकता पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन की. शुभि जैन ने किया। कार्यक्रम में सभी संकायों के विद्यार्थी एवं अतिथि व्याख्याता डॉ संजू सिंह , डॉ हेमलता विरदी, चांदनी पराते, श्रीमती कंचन साहू, हिमानी साहू, योगिता ठाकुर, संध्या कुमारी, खेलन साहू, ओमप्रकाश सहारे, ज्ञानेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे।

Related Photo